पटना ग्रामीण: पत्नी ने पति और ससुराल वालों पर मारपीट का मामला दीघा थाने में दर्ज कराया, पीड़िता को पुलिस से सहयोग नहीं मिल रहा
तीन महीने पूर्व हुई शादी के बाद पत्नी ने पटना के दीघा थाना क्षेत्र निवासी पति धर्मेंद्र एवं ससुराल वालों पर मारपीट और दहेज में ₹5 लाख की मांग करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार की संध्या 5 बजे पीड़िता ने बताया कि मेरे परिवार से झूठ बोलकर मुझसे शादी कराया गया। जब पता चला कि मेरा पति सट्टेबाजी का काम करता है और जब उससे काम के बारे में पूछते है तो मारपीट करता है।