पटना ग्रामीण: पटना सिटी के कंगन घाट में कांग्रेस पार्टी के नए कार्यालय का प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने किया उद्घाटन
शुक्रवार की शाम 5:00 के करीब पटना सिटी के कंगन घाट में कांग्रेस पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पटना साहिब से किस पार्टी का उम्मीदवार होगा, यह फैसला गठबंधन की बैठक के बाद लिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।