Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
किसान
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

चारधाम यात्रा अपडेट: यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से बहाल उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण बाधित हुए यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (स्यानाचट्टी के समीप) और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (नालूपानी के समीप) को प्रशासन द्वारा सफलतापूर्वक खोल दिया गया है। मार्ग से मलबा हटाकर यातायात को सुचारु कर दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे मौसम की जानकारी लेकर और सावधानीपूर्वक अपनी यात्रा जारी रखें।

Dehradun, Dehradun | Jul 9, 2026

MORE NEWS

घटनाओं को अंजाम देने वाले 02 शातिर वाहन चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार...
कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिल व 02 स्कूटी हुई बरामद सुनियोजित तरीके से क्षेत्र में रैकी कर देते थे वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम मंहगे शौक पूरा करने के लिये अभियुक्तों द्वारा दिया गया था वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम। गिरफ्तार अभियुक्तों में से 01 अभियुक्त पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जा चुका है जेल

 दून हॉस्पिटल के पास से हुई वाहन चोरी की अलग अलग घटनाओं के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीरों के आधार पर कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0: 242/26, 245/26 व 247/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किये गये थे।

 कोतवाली क्षेत्र के लगातार हुई वाहन चोरी की घटनाओं की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटनाओं के शीघ्र अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली नगर पर पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों का निरीक्षण करते हुए घटनास्थलों तथा उसके आस पास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिंया एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनल भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 08-07-26 को पुलिस टीम द्वारा सीएनआई चर्च के पास से चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तों घटना में चोरी किये गये एक दुपहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस टीम को अभियुक्तों के कब्जे से अलग अलग घटनाओ में चोरी किये गये 03 अन्य दुपहिया वाहन बरामद हुए।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा अपना नाम 01: रोहित गुप्ता तथा 02: तुषार कुमार बताया गया। अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि अपने मंहगे शौकों व अन्य आवश्यकताओ की पूर्ति करने केे लिये उनके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त चोरी किये गये वाहनों को कहीं बेचने की फिराक में थे, किन्तु दून पुलिस की सख्ती के चलते वे अपने इस मंसूबे में सफल नही हो पाये। गिरफ्तार अभियुक्त रोहित गुप्ता का पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जेल जाना प्रकाश में आया है।  

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

1- रोहित गुप्ता पुत्र त्रिवेणी गुप्ता निवासी ईश्वर विहार नालापानी रायपुर रोड थाना रायपुर देहरादून उम्र 28 वर्ष 

2- तुषार कुमार पुत्र सुदेश कुमार निवासी  भगत सिंह कॉलोनी थाना रायपुर देहरादून उम्र 22 वर्ष।

बरामदगी

1- हौंडा एक्टिवा स्कूटी संख्या: यू0के0-07-बीजी-6007
2- हौंडा एक्टिवा स्कूटी संख्या: यू0के0-07-बीएच-3469
3- हौंडा मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-बीएक्स-2356
4- स्प्लेंडर मोटर साइकिल: यू0के0-17-सी-6157

अपराधिक इतिहास अभियुक्त रोहित गुप्ता

1- मु0अ0सं0: 171/15 धारा 379 आईपीसी थाना रायपुर 
2- मु0अ0सं0: 242/26 धारा 303(2), 317(2),3(5) बीएनएस थाना कोतवाली नगर 
3- मु0अ0सं0: 245/26 धारा 3/5,303(2),317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर,
4- मु0अ0सं0: 247/26 धारा 3/5,303(2),317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर,

अपराधिक इतिहास अभियुक्त तुषार कुमार

1- मु0अ0सं0: 242/26 धारा 303(2), 317(2),3(5) बीएनएस थाना कोतवाली नगर 
2- मु0अ0सं0: 245/26 धारा 3/5,303(2),317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर,
3- मु0अ0सं0: 247/26 धारा 3/5,303(2),317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर,

पुलिस टीम

1-  निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट, प्रभारी कोतवाली नगर 
2- व0उ0नि0 विकास रावत, कोतवाली नगर
3- अ0उ0नि0 राजेश शाह 
4- अ0उ0नि0 हरी प्रसाद पुरोहित 
5- अ0उ0नि0 सतीश कुमार 
6- हे0कां0 मुकेश बंगवाल 
7- हे0कां0 हर्षवर्धन 
8- हे0कां0 जातिराम 
9- कां0 लोकेन्द्र 
10- कां0 सोनी कुमार
11- कां0 संतोष 
12- कां0 विजय

#DEHRADUN #UTTRAKHAND #UttarakhandPolice #BBR #LIVE #UTTRAKHAND #NEWS

घटनाओं को अंजाम देने वाले 02 शातिर वाहन चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार... कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिल व 02 स्कूटी हुई बरामद सुनियोजित तरीके से क्षेत्र में रैकी कर देते थे वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम मंहगे शौक पूरा करने के लिये अभियुक्तों द्वारा दिया गया था वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम। गिरफ्तार अभियुक्तों में से 01 अभियुक्त पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जा चुका है जेल दून हॉस्पिटल के पास से हुई वाहन चोरी की अलग अलग घटनाओं के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीरों के आधार पर कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0: 242/26, 245/26 व 247/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किये गये थे। कोतवाली क्षेत्र के लगातार हुई वाहन चोरी की घटनाओं की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटनाओं के शीघ्र अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली नगर पर पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों का निरीक्षण करते हुए घटनास्थलों तथा उसके आस पास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिंया एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनल भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 08-07-26 को पुलिस टीम द्वारा सीएनआई चर्च के पास से चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तों घटना में चोरी किये गये एक दुपहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस टीम को अभियुक्तों के कब्जे से अलग अलग घटनाओ में चोरी किये गये 03 अन्य दुपहिया वाहन बरामद हुए। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा अपना नाम 01: रोहित गुप्ता तथा 02: तुषार कुमार बताया गया। अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि अपने मंहगे शौकों व अन्य आवश्यकताओ की पूर्ति करने केे लिये उनके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त चोरी किये गये वाहनों को कहीं बेचने की फिराक में थे, किन्तु दून पुलिस की सख्ती के चलते वे अपने इस मंसूबे में सफल नही हो पाये। गिरफ्तार अभियुक्त रोहित गुप्ता का पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जेल जाना प्रकाश में आया है। विवरण गिरफ्तार अभियुक्त 1- रोहित गुप्ता पुत्र त्रिवेणी गुप्ता निवासी ईश्वर विहार नालापानी रायपुर रोड थाना रायपुर देहरादून उम्र 28 वर्ष 2- तुषार कुमार पुत्र सुदेश कुमार निवासी भगत सिंह कॉलोनी थाना रायपुर देहरादून उम्र 22 वर्ष। बरामदगी 1- हौंडा एक्टिवा स्कूटी संख्या: यू0के0-07-बीजी-6007 2- हौंडा एक्टिवा स्कूटी संख्या: यू0के0-07-बीएच-3469 3- हौंडा मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-बीएक्स-2356 4- स्प्लेंडर मोटर साइकिल: यू0के0-17-सी-6157 अपराधिक इतिहास अभियुक्त रोहित गुप्ता 1- मु0अ0सं0: 171/15 धारा 379 आईपीसी थाना रायपुर 2- मु0अ0सं0: 242/26 धारा 303(2), 317(2),3(5) बीएनएस थाना कोतवाली नगर 3- मु0अ0सं0: 245/26 धारा 3/5,303(2),317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर, 4- मु0अ0सं0: 247/26 धारा 3/5,303(2),317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर, अपराधिक इतिहास अभियुक्त तुषार कुमार 1- मु0अ0सं0: 242/26 धारा 303(2), 317(2),3(5) बीएनएस थाना कोतवाली नगर 2- मु0अ0सं0: 245/26 धारा 3/5,303(2),317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर, 3- मु0अ0सं0: 247/26 धारा 3/5,303(2),317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर, पुलिस टीम 1- निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट, प्रभारी कोतवाली नगर 2- व0उ0नि0 विकास रावत, कोतवाली नगर 3- अ0उ0नि0 राजेश शाह 4- अ0उ0नि0 हरी प्रसाद पुरोहित 5- अ0उ0नि0 सतीश कुमार 6- हे0कां0 मुकेश बंगवाल 7- हे0कां0 हर्षवर्धन 8- हे0कां0 जातिराम 9- कां0 लोकेन्द्र 10- कां0 सोनी कुमार 11- कां0 संतोष 12- कां0 विजय #DEHRADUN #UTTRAKHAND #UttarakhandPolice #BBR #LIVE #UTTRAKHAND #NEWS

Dehradun, Dehradun | Jul 9, 2026

बारिश बनी आफत, 90 परिवारों का संपर्क टूटा, JCB बनी सहारा

पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र धारचूला में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। ग्राम पंचायत उमचिया में नेकल गाड़ उफान पर आने से करीब 90 परिवारों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है।

हालात इतने गंभीर हैं कि ग्रामीणों को उफनते नाले के पार जेसीबी मशीन की मदद से सुरक्षित निकाला जा रहा है। वहीं, सोबला-उमचिया मोटर मार्ग का डाइवर्जन एक बार फिर बह जाने से वाहनों और पैदल आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। संपर्क टूटने के कारण कई छात्र भी विद्यालय नहीं पहुंच सके।

#Pithoragarh #Dharchula #Uttarakhand #HeavyRain #Monsoon #RainAlert #Disaster #UttarakhandNews #पहाड़समाचार

बारिश बनी आफत, 90 परिवारों का संपर्क टूटा, JCB बनी सहारा पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र धारचूला में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। ग्राम पंचायत उमचिया में नेकल गाड़ उफान पर आने से करीब 90 परिवारों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है। हालात इतने गंभीर हैं कि ग्रामीणों को उफनते नाले के पार जेसीबी मशीन की मदद से सुरक्षित निकाला जा रहा है। वहीं, सोबला-उमचिया मोटर मार्ग का डाइवर्जन एक बार फिर बह जाने से वाहनों और पैदल आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। संपर्क टूटने के कारण कई छात्र भी विद्यालय नहीं पहुंच सके। #Pithoragarh #Dharchula #Uttarakhand #HeavyRain #Monsoon #RainAlert #Disaster #UttarakhandNews #पहाड़समाचार

Dehradun, Dehradun | Jul 9, 2026

#BreakingNews देहरादून-पोंटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुंजा ग्रांट गांव के पास गुरुवार को एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक  जानकारी के अनुसार, वाहन का स्टेयरिंग अचानक जाम हो जाने से बोलेरो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खेत में पलट गई।

हादसे के समय वाहन में महिला और बच्चों समेत एक ही परिवार के कुल पांच लोग सवार थे, जो चंडीगढ़ से अपने घर पौड़ी गढ़वाल जा रहे थे।
दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही NHAI के धर्मावाला टोल प्लाजा की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को खेत से बाहर निकाला। हादसे के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

#BreakingNews देहरादून-पोंटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुंजा ग्रांट गांव के पास गुरुवार को एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन का स्टेयरिंग अचानक जाम हो जाने से बोलेरो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खेत में पलट गई। हादसे के समय वाहन में महिला और बच्चों समेत एक ही परिवार के कुल पांच लोग सवार थे, जो चंडीगढ़ से अपने घर पौड़ी गढ़वाल जा रहे थे। दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही NHAI के धर्मावाला टोल प्लाजा की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को खेत से बाहर निकाला। हादसे के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Dehradun, Dehradun | Jul 9, 2026

#BreakingNews हरिद्वार में रातभर हुई भारी बारिश के चलते हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर गैंडीखाता क्षेत्र में सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक रोडवेज बस धंसी हुई पुलिया में फंस गई। बस में सवार दर्जनों यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त पुलिया का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिया के निर्माण और रखरखाव में लापरवाही का आरोप लगाया है।
#Haridwar #BreakingNews #Uttarakhand #HeavyRain #RoadCollapse #RoadwaysBus #WeatherAlert #NewsMafiya

#BreakingNews हरिद्वार में रातभर हुई भारी बारिश के चलते हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर गैंडीखाता क्षेत्र में सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक रोडवेज बस धंसी हुई पुलिया में फंस गई। बस में सवार दर्जनों यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त पुलिया का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिया के निर्माण और रखरखाव में लापरवाही का आरोप लगाया है। #Haridwar #BreakingNews #Uttarakhand #HeavyRain #RoadCollapse #RoadwaysBus #WeatherAlert #NewsMafiya

Dehradun, Dehradun | Jul 9, 2026

चारधाम यात्रा अपडेट: यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से बहाल उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण बाधित हुए यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (स्यानाचट्टी के समीप) और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (नालूपानी के समीप) को प्रशासन द्वारा सफलतापूर्वक खोल दिया गया है। मार्ग से मलबा हटाकर यातायात को सुचारु कर दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे मौसम की जानकारी लेकर और सावधानीपूर्वक अपनी यात्रा जारी रखें। - Dehradun News