#BreakingNews हरिद्वार में रातभर हुई भारी बारिश के चलते हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर गैंडीखाता क्षेत्र में सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक रोडवेज बस धंसी हुई पुलिया में फंस गई। बस में सवार दर्जनों यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त पुलिया का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिया के निर्माण और रखरखाव में लापरवाही का आरोप लगाया है।
#Haridwar #BreakingNews #Uttarakhand #HeavyRain #RoadCollapse #RoadwaysBus #WeatherAlert #NewsMafiya