#BreakingNews देहरादून-पोंटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुंजा ग्रांट गांव के पास गुरुवार को एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन का स्टेयरिंग अचानक जाम हो जाने से बोलेरो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खेत में पलट गई।
हादसे के समय वाहन में महिला और बच्चों समेत एक ही परिवार के कुल पांच लोग सवार थे, जो चंडीगढ़ से अपने घर पौड़ी गढ़वाल जा रहे थे।
दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही NHAI के धर्मावाला टोल प्लाजा की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को खेत से बाहर निकाला। हादसे के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।