मंझनपुर: पुलिस लाइन में प्रशिक्षणरत आरक्षियों की सुविधाओं का एएसपी ने किया निरीक्षण, दिए सुधार के निर्देश
आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नव आरक्षियों को बेहतर वातावरण सुनिश्चित कराने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को करीब 4 बजे पुलिस लाइन, कौशाम्बी का निरीक्षण कर जेटीसी/आरटीसी प्रशिक्षण के दौरान उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।