मंझनपुर: ओवरलोडिंग पर शिकंजा: कौशाम्बी में मई माह में 123 गाड़ियों से वसूले गए ₹1.08 करोड़, खनन से मिला ₹1.5 करोड़ राजस्व
कौशाम्बी जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर जिला प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। खनन अधिकारी चंद्रप्रकाश जयसवाल ने सोमवार को समय 2 बजे जानकारी दी कि मई माह में ओवरलोडिंग के मामलों में बड़ी कार्रवाई की गई है। कुल 123 ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई करते हुए अब तक ₹1.08 करोड़ का जुर्माना वसूला गया है।