मंझनपुर: अहिरन का पुरवा पाता में पीड़ित महिला की आधी जमीन पर किया गया जबरन कब्जा, डीएम और एसपी से की गई शिकायत
अहिरन का पुरवा, मजरा पाता में एक गंभीर भूमि विवाद सामने आया है। मृतक झल्लर की वारिस पत्नी और उनके पुत्रों के नाम खतौनी में आधे हिस्से की जमीन दर्ज होने के बावजूद, राजकुमार सोनी और रामबाबू सोनी समेत उदयभान पुत्र गढ़ ननकू लाल निवासी अजरौली ने पीड़िता की आधी जमीन पर जबरन कब्जा कर एक मकान का निर्माण शुरू कर दिया है। इसकी शिकायत की गई है।