चित्रकूट के वाल्मीकि आश्रम के महंत भरत दास महाराज पिछले 7 दिनों से लगातार अनशन पर बैठे हुए हैं। शासन से अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए बाबा भरत दास महाराज का अनशन लगातार जारी है।
आपको बता दें कि अनशन पर बैठे बाबा भरत दास महाराज लगातार लाइव वीडियो के माध्यम से अपनी मांगों और अनशन की स्थिति को जिले की जनता तक पहुंचा रहे हैं।
इसी बीच अचानक तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए प्रशासन द्वारा बाबा भरत दास महाराज को जिला अस्पताल लाया गया। हालांकि, बाबा भरत दास महाराज ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रशासन पर आरोप लगाए हैं।
आखिर क्या हैं बाबा भरत दास महाराज की मांगें? प्रशासन द्वारा अस्पताल लाए जाने पर उन्होंने क्या आरोप लगाए? और 7 दिनों से जारी अनशन को लेकर बाबा का क्या कहना है?
इन सभी सवालों पर जिला चिकित्सालय में आंदोलनरत बाबा भरत दास महाराज से खास बातचीत की हमारे संवाददाता दिनेश सिंह कुशवाहा ने।
सुनिए, बाबा भरत दास महाराज ने इस खास बातचीत में क्या कुछ कहा।
देखिए पूरी खास बातचीत।