चित्रकूट: पहाड़ी थाना क्षेत्र के ओरा गांव स्थित बागे नदी के डीघरी घाट पर कथित अवैध बालू खनन को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए। ग्रामीणों का आरोप है कि नदी की बीच धारा में पोकलैंड मशीनों से खनन किया जा रहा है। वहीं, ओवरलोड वाहन गांव के रास्तों से गुजरने के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। ग्राम प्रधान और भाजपा मंडल अध्यक्ष फूलचंद्र राजपूत समेत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, खनिज अधिकारी और भाजपा जिलाध्यक्ष से लिखित शिकायत करने की बात कही। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की ।
अब सवाल है कि जिला प्रशासन और खनन विभाग इन आरोपों पर कब संज्ञान लेंगे?
Government of UP MYogiAdityanath #Chitrakoot #IllegalMining #ChitrakootDm