भीलवाड़ा: भाजपा शास्त्री मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठन को आत्मनिर्भर बनाने और बूथ स्तर पर सक्रियता के लिए बनी भावी रणनीति
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शास्त्री मंडल की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक मासिक बैठक शनिवार को बलाई समाज के बाबा रामदेव मंदिर, जूनावास में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, शक्ति केंद्रों के संयोजकों की नियुक्ति और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने पर विस्तृत चर्चा कर भावी रणनीति तैयार की गई।