नोआमुंडी: गुवा में मां काली और शिव मंदिर की दानपेटियों का ताला तोड़कर चोरी
पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड की गुवा थाना क्षेत्र की गुवा में बीती देर रात अज्ञात चोरों ने दो मंदिरों को निशाना बनाकर दान पेटी से रूपयों की चोरी कर ली। इसकी जानकारी लोगों को तब हुई जब स्थानीय लोग व मंदिर के पुजारी मंगलवार को गुवा स्थित माता काली और शिव मंदिर में पूजा करने पहुंचे।