सिरसागंज: अंबेडकर नगर में रहस्यमयी 'ईंटबाज़' का बढ़ता आतंक, पड़ोसी के बाद महिला पर भी हुआ हमला, पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई गई
सिरसागंज नगर के अंबेडकर नगर में पिछले करीब 10 दिनों से जारी रहस्यमयी 'ईंटबाज़' का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रही इस अजीबोगरीब घटना से पहले एक पड़ोसी के घायल होने के बाद अब शनिवार सुबह एक महिला भी अचानक फेंकी गई ईंट की चपेट में आ गई। पीड़ित परिवार ने मामले की तहरीर देकर पुलिस से जल्द खुलासा करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।