बबेरू: पतवन गांव के पास बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, सीएचसी बबेरू में भर्ती
Baberu, Banda | Nov 8, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पतवन गांव के पास आज शाम, बाइक व ई रिक्शा की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार गोपी पुत्र बब्बू उम्र 23 वर्ष निवासी लखीपुर थाना खागा जनपद फतेहपुर गंभीर रूप से घायल हो गया रिश्तेदारों के द्वारा सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर द्वारा उपचार किया गया है।