उत्तर भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा में राधाष्टमी के अवसर पर आज दोपहर करीब 1 बजे से पवित्र डल झील में शाही स्नान शुरू होगा। पुरानी धार्मिक परंपरा के अनुसार भरमौर के संचुई से आए त्रिलोचन महादेव के वंशज शिव चेले डल झील को तोड़कर शाही स्नान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद श्रद्धालु विधिवत रूप से स्नान कर सकेंगे।
शाहीद स्नान का शुभ मुहूर्त आज एक बजकर दो मिनट से शनिवार दोपहर 2 बजकर 28 मिनट तक है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत से मणिमहेश पहुंच रहे श्रद्धालु 26 घंटे 26 मिनट तक राधा अष्टमी पर बड़ा शाही स्नान कर सकेंगे। इसी के साथ मणिमहेश यात्रा संपन्न हो जाएगी।