पूरनपुर: साईं बिहार कॉलोनी में बच्चों के विवाद के चलते घर में घुसकर की गई मारपीट, दहशत में बच्चों ने स्कूल जाना किया बंद
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नारायनपुर में स्थित साईं बिहार कॉलोनी निवासी पिंदरजीत कौर ने बताया कि उसका पुत्र कॉलोनी के बच्चों के साथ खेल रहा था। खेल खेल में एक बच्चे के चोट लग गई। जिस बच्चे के चोट लगी थी उसके माता-पिता से माफी मांग ली लेकिन उसके कुछ देर बाद भी उक्त लोगों ने 6 जुलाई को घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस से की शिकायत।