पूरनपुर: सिद्धनगर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने थानाध्यक्ष पर अभद्रता का आरोप लगाया, मुख्यमंत्री आवास के पास आत्मदाह की चेतावनी दी
हजारा थाना क्षेत्र के गांव सिद्ध नगर की रहने वाली पूर्व प्रधान एवं भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रामनगर मंडल ने बताया कि चार बर्ष के लिए ठेके पर ली भूमि पर लगी फसल को दंबग लोगों ने जोत दिया था। तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की थी। जिससे नाराज हजारा थानाध्यक्ष ने पीड़िता के साथ अभद्रता की। मामले में पीलीभीत सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री शिकायत की है।