पूरनपुर: यात्री प्रतीक्षालय चंदिया हजारा में फैली गंदगी को लेकर यात्री हुए परेशान #jansamasya
पूरनपुर तहसील क्षेत्र का गांव चंदिया हजारा में विकास और स्वच्छता अभियान के नाम पर सिर्फ सरकारी धनराशि को ठिकाने लगाने का काम किया जा रहा है। आरोप है ग्राम प्रधान चुनाव के बाद से गांव में लोगों की समस्याओं को सुनने तक नहीं पहुंचे और गांव में आज भी पुरानी सड़कों पर पानी भर जाता है। यात्री प्रतीक्षालय में फैली गंदगी को लेकर लोग परेशान।