कुलपहाड़: कुलपहाड़ थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
कुलपहाड़ थाना पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर अपराध सहित महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया।