हरिद्वार: औरंगाबाद स्थित पतंजलि योगग्राम के गेट पर मृतक का शव रखकर किया प्रदर्शन, 15 दिन पूर्व पतंजलि की गाड़ी से हुआ था एक्सीडेंट
गुरुवार सुबह औरंगाबाद स्थित पतंजलि योगग्रम के गेट पर मृतक का शव रखकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीण पतंजलि प्रबंधन से 15 लाख के मुआवजे की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि 15 दिन पूर्व मृतक अमित की धनौरी रोड पर पतंजलि की गाड़ी से टक्कर हुई थी जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मौके पर आलाधिकारी वार्ता के लिए पूर्वाह्न 10 बजे पहुंच गए हैं।