◆ भारत vs न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए आरोपी को थाना लसूड़िया पुलिस ने किया गिरफ्तार।
थाना लसूड़िया पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 06 मोबाइल फोन, 01 लैपटॉप, पेन ड्राइव, हिसाब का रजिस्टर एवं ₹4,000 नगद, कुल करीब ₹1 लाख कीमत का मश्रुका जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
इंदौर पुलिस – अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई।
#IndorePolice #mppolice
Indore, Indore | Oct 31, 2026