रेवदर: रेवदर के सिरोड़ी स्कूल में शिक्षकों की कमी पर ग्रामीणों और छात्रों का आक्रोश, स्कूल के मुख्य द्वार पर जड़ा ताला
Reodar, Sirohi | Jul 14, 2026 रेवदर ब्लॉक क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की लगातार बनी कमी को लेकर छात्रों, अभिभावकों और ग्रामीणों का आक्रोश मंगलवार को सिरोड़ी स्थित महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया