अजीतमल: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूठा निवासी युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूठा निवासी शेरू पुत्र शंकर रैदास का शव शुक्रवार की देर रात्रि करीब 11बजे गांव के बाहर बाग में आम के पेड़ पर लटका देखा गया। जिसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। वही घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।