अजीतमल: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेतुपुर में खाना बनाते समय लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख, आग बुझाने में 4 लोग झुलसे
कोतवाली क्षेत्र के गांव खेतूपुर निवासी मनोज कुमार ने अपनी बेटी मोनिका की शादी बीते सात मार्च को बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी कौशल किशोर के पुत्र दीपक के साथ की थी। शादी के बाद बुधवार को सुबह करीब 11 बजे घर में चौथी ले जाने की तैयारी चल रही थी। खाना बनाते समय गैस लीकेज होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।