अजीतमल: फफूंद थाना क्षेत्र के बाईपास रोड पर होंडा एजेंसी के पास तालाब में शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने शव का पीएम किया
अजीतमल सर्किल क्षेत्र के थाना फफूंद के बाईपास रोड के समीप हौंडा एजेंसी के पास तालाब में शुक्रवार सुबह करीब 9 एक शव मिलने से हड़कंप मिल गया। जिसकी सूचना फफूंद थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। शव की शिनाख्त रफीक अली निवासी मेवातियान के रूप में हुई। परिजनों को सूचना देकर शव को पीएम के लिए भेजा दिया गया।