फर्रुखाबाद: नलकूप कॉलोनी धंसुआ में पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट, पति को बचाने गई पत्नी को पीटकर किया घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल
फतेहगढ़ के मोहल्ला नलकूप कालोनी धंसुआ निवासी सावित्री देवी पत्नी श्याम सिंह को दबंगों ने पीट कर दी जिसमें सावित्री देवी गंभीर रूप से घायल हो गई पुलिस ने जिला अस्पताल लोहिया में इलाज के बाद मेडिकल परीक्षण कराया है। घायल महिला सावित्री ने बताया कि पड़ोसियों ने पुराने रंजिश को लेकर पति श्याम सिंह को पीट दिया। बचाव करने गई। मेरे साथ भी मारपीट कर दी।