चौमूं: चोंमू क्षेत्र के सामोद थाना इलाके में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का मामला CCTV में कैद हुआ
Chomu, Jaipur | May 15, 2026 चौमूं उपखंड के सामोद थाना क्षेत्र में रास्ते को लेकर 2 पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सामोद थाने में करीब 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित लालचंद यादव ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बुधवर की रात वह अपने परिवार के साथ घर पर थे। इसी दौरान मारपीट में हमला किया गया।