मांडर: मांडर अंचल कार्यालय में जनता दरबार लगा, 119 आवेदनों का हुआ निष्पादन
Mandar, Ranchi | May 5, 2026 मांडर अंचल कार्यालय में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अंचल अधिकारी चंचला कुमारी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही कई मामलों का समाधान किया गया। जनता दरबार में कुल 119 आवेदनों का निष्पादन किया गया। इनमें 45 आय प्रमाण पत्र, 32 आवासीय प्रमाण पत्र, 25 जाति प्रमाण पत्र तथा...