बांसवाड़ा: घाटोल थाना क्षेत्र के जाबुंडी गांव में महिला ने लगाई फांसी, परिजनों ने समय रहते बचाई जान, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
घाटोल थाना क्षेत्र के जाबुंडी गांव में एक विवाहिता द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बताया कि महिला की पहचान सीमा पत्नी पवन निवासी जाबुंडी के रूप में हुई है, जिसे उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर दिया है।