बड़ी सादड़ी नगर पालिका में रविवार को शहर के समग्र विकास को लेकर बैठक आयोजित की गई। वर्ष 2047 तक विकसित शहर की योजना के तहत यातायात, सफाई और बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया।