चित्तौड़गढ़: कृषि अनुसंधान केंद्र के पास पुलिस को देखकर पंजाब का युवक भागा, तलाशी में मिला 5 किलो 700 ग्राम डोडा चूरा
सदर थाना पुलिस ने पंजाब के एक व्यक्ति को 5 किलो 700 ग्राम डोडा चुरा के साथ गिरफ्तार किया पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि सदर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह के सुपरविजन में सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने उक्त कार्रवाई की। पुलिस टीम को देख्का कृषि अनुसंधान केंद्र के पास खडा पंजाब हरबंस सिंह भागने लगा जिसे पुलिस टीम ने पीछा कर पकड़ा।