चित्तौड़गढ़: बिरला सीमेंट फैक्ट्री के कर्मचारी ने अपने ही साथी कर्मचारी के साथ की 9.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी, सीकर थाना में रिपोर्ट
बिरला सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत एक व्यक्ति के खिलाफ सीकर के उद्योग नगर थाना में लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ। वह डॉलर एक्सचेंज का बिजनेस शुरू करने के नाम पर अपने ही मित्र को ठगने से नहीं चुका। गुंगारा निवासी बालवीर धींवा ने रिपोर्ट में बताया कि बचपन के दोस्त महेंद्र धींवा के साथ बिरला सीमेंट फैक्ट्री चंदेरिया में काम करता हैl