चित्तौड़गढ़: पर्वती गार्डन में महिलाओं ने ईश्वर गणगौर की पूजा अर्चना कर लिया लोकसभा में मतदान करने का संकल्प
लोकसभा आम चुनाव, 2024 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत 26 अप्रेल को होने वाले मतदान हेतु मधुवन क्षेत्र की सुहागिन महिलाओं ने पार्वती गार्डन में ईसर-गणगौर की पूजा अर्चना कर शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प दौहाराया। बारिश की बून्दों के मध्य विभिन्न पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित महिलाओं ने मतदान संदेश के साथ ईश्वर गणगौर की पूजा अर्चना कर सवारी निकाली।