चित्तौड़गढ़: अवैध अफीम डोडा चूरा की तस्करी करते पंजाब के एक आरोपी को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है
5 किलो 700 ग्राम डोडाचुरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने पंजाब निवासी एक व्यक्ति के कब्जे से 5 किलो 700 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनजर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है।