चित्तौड़गढ़: नगर परिषद द्वारा पद्मिनी पार्क में तीन दिवसीय गणगौर सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया
चित्तौड़गढ़ के पद्मिनी पार्क में गुरुवार देव रात को गणगौर के लिए सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। नगर परिषद चित्तौड़गढ़ द्वारा पद्मिनी पार्क में तीन दिवसीय गणगौर को लेकर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने गणगौर की संस्कृत संध्या में भाग लिया। तीन दिवसीय गणगौर के कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर रहा।