सरधना: देर शाम पिता की सुपुर्दगी में दिया गया हत्यारोपी भागा, गुजरात पुलिस ने देर रात सलावा विश्वविद्यालय के पास से पकड़ा
सरधना के अटेरना गांव में हुई पपिंद्र की हत्या के आरोप में शनिवार को पुलिस हिरासत में लिया गया अनिश रविवार शाम पिता जीवन के सुपुर्द किए जाने के बाद भाग गया। जिस को पुलिस ने देर रात 11:30 खेल विवि सलावा के पास से पकड़ लिया।यह भी बताया जा रहा हैकि पुलिस को गुमराह करने के लिए वह पहले नहर में कुदा था। बाद में नहर से निकलकर झाड़ियों में छिप गया था।