हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में मंगलवार का हवाला देकर हिंदू संगठन के कुछ युवकों ने ढाबों पर चिकन-मटन की बिक्री को लेकर जमकर विरोध जताया। युवक ढाबों में घुसकर मांसाहारी भोजन बेचने पर सवाल उठाने लगे।
*अब सवाल यह है कि मंगलवार के नाम पर ढाबों में घुसकर विरोध जताने वाले इन युवकों को कानून हाथ में लेने का अधिकार किसने दिया? मंगलवार की धार्मिक मान्यता अपनी जगह है, लेकिन कानून और व्यवस्था भी कोई चीज है।*