नर्मदापुरम: कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर ने बैठक कर सीवरेज परियोजना के तहत सड़कों की मरम्मत कार्य की समीक्षा की
कलेक्ट्रेट कार्यालय में गुरुवार को आयोजित बैठक में कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने सीवरेज परियोजना के तहत सड़कों के रेस्टोरेशन कार्य की समीक्षा की। जिला अधिकारियों के सर्वेक्षण में कंपनी के करीब 70 प्रतिशत कार्य औसत से भी कम गुणवत्ता के पाए गए। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए एमपीयूडीसी अधिकारियों को गुणवत्ता सुधारने के सख्त निर्देश दिए।