बखरी: बखरी व्यवहार न्यायालय में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, तैयारी को लेकर हुई बैठक
बखरी व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन 9 मई को होंगे। इसकी तैयारी को लेकर एसीजीएम मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अभियोजन पदाधिकारी मयंक श्रीवास्तव, एसडीएम सन्नी कुमार सौरव, एसडीपीओ कुंदन कुमार, पेशकार सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।