चौमूं: चोंमू शहर में हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर हनुमान मंदिरों में सुंदरकांड सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
Chomu, Jaipur | Apr 22, 2024 चोंमू शहर में हनुमान जयंती के मौके पर मंगलवार को मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। वही आज सोमवार शाम को हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर मंदिरों में सुंदरकांड सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रीराम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव मंगलवार को भक्तिभाव से मनाया जाएगा। मंगल ग्रह भी कल मीन राशि में प्रवेश करेंगे।