चौमूं: चोंमू शहर में भगवान महावीर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सकल दिगंबर जैन मंदिर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा
Chomu, Jaipur | Apr 21, 2024 चौमूं शहर में रविवार को महावीर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शहर के सकल दिगंबर जैन समाज के देखरेख में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जैन समाज प्रवक्ता पंकज बड़जात्या ने बताया कि सुबह प्रभात फेरी निकालकर लोगों को जिओ और जीने का संदेश, सादा जीवन उच्च विचार, अहिंसा परमो धर्म का संदेश दिया गया। शोभा यात्रा का सामाजिक व धार्मिक संगठनों के लोगों ने भव्य स्वागत किया।