चौमूं: चोंमू उपखंड क्षेत्र के कालाडेरा कस्बे में भीषण गर्मी में पानी की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
Chomu, Jaipur | Apr 20, 2024 चौमूं उपखंड के कालाडेरा कस्बे में पानी की समस्या को लेकर शनिवार सुबह आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने कालाडेरा सरपंच अशोक शर्मा के घर के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंची कालाडेरा थाना पुलिस ने आक्रोशित महिलाओं से समझाइश की, लेकिन आक्रोशित लोग समस्या के समाधान के लिए अड़ गए।