चौमूं: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व डिप्टी CM सचिन पायलट ने सी स्कीम स्थित एक बूथ पर जयपुर लोकसभा सीट पर किया मतदान
Chomu, Jaipur | Apr 19, 2024 राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों पर आज शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। वहीं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राजस्थान में कांग्रेस सरकार में पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सरदार पटेल मार्ग सी स्कीम स्थित एक बूथ पर जयपुर लोकसभा सीट पर मतदान किया। इस दौरान सचिन पायलट ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा।