मोदीनगर: मोदीनगर में पुत्रवधु के उत्पीड़न से परेशान होकर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने दर्ज कराया मुकदमा
मोदीनगर में गुरुवार को पुत्र वधु के उत्पीड़न से परेशान होकर एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या कर ली गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने मोदीनगर थाने में मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, परिजनों ने पुत्र-वधु पर आत्महत्या के लिए उकसाने और 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया है।