मोदीनगर: मोदीनगर नगर पालिका की ओर से क्षेत्र में चलाया जा रहा सफाई अभियान, लोगों ने जताई खुशी
मोदीनगर नगर पालिका परिषद द्वारा सफाई अभियान में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार को भी मोदीनगर के अलग अलग स्थानों पर नगर पालिका परिषद की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके सहारे मोदीनगर नगर पालिका को सफाई व्यवस्था में अव्वल लाने की कवायत जारी है। मोदीनगर की जनता भी पालिका की इस सफाई अभियान के कार्य से खुश नजर आ रही है।