मोदीनगर: मुरादनगर थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रहे युवक से दो बदमाशों ने की लूट, तमंचे का बट मारकर किया घायल
मुरादनगर थाना क्षेत्र के कन्नौजा दुहाई मार्ग पर बुधवार सुबह डयूटी जा रहे युवक से दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक, नकदी व मोबाइल लूट लिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर युवक को घायल कर दिया। पीड़ित ने मुरादनगर थाने में सूचना दी है।