मोदीनगर: दुबई मार्ग पर ड्यूटी जा रहे युवक ने अज्ञात लोगों ने तमंचे के बल पर बाइक, नकदी व मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है
गांव कन्नोज निवासी आशु त्यागी गाजियाबाद में नौकरी करते हैं, उन्होंने बताया कि वह ड्यूटी जाने के लिए घर से निकले थे, दुबई मार्ग पर पहुंचते ही दो अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक कर उनसे ₹2000 बाइक और मोबाइल छीन लिया। मामले में एसीपी नरेश कुमार का कहना है कि उन्हें इस मामले में जानकारी नहीं है कोई अगर तहरीर देता है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।