निज़ामाबाद: संत रविदास नगर वार्ड में दो वर्षों से बांस के सहारे चल रही विद्युत आपूर्ति, हादसे का खतरा बढ़ा
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद कस्बे के संत रविदास नगर वार्ड नंबर-1 में पिछले करीब दो वर्षों से बांस के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है और वही आज सोमवार के दिन दोपहर 3 बजे स्थानीय सभासद कुलदीप कौर और समाजसेवी अरुण कुमार ने बताया कि 12 जून 2024 को आई तेज आंधी में इलाके के पांच पुराने विद्युत पोल टूट गया था।