डौण्डीलोहारा: संबलपुर (क) में जनप्रतिनिधियों और स्कूली बच्चों ने मिलकर रोपे सीड बॉल
पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत संबलपुर (क) में सीड बॉल रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सरपंच, उपसरपंच, ग्रामीणों तथा स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बड़ी संख्या में सीड बॉल रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।