घट्टिया: आंदोलन से झुका प्रशासन, भैरवगढ़ और जेल चौराहा पर चक्का जाम सफल, प्रशासन ने मानी मांगें, कल से सुधरेगी व्यवस्था
Ghatiya, Ujjain | May 13, 2026 भैरवगढ़ की जनता के हक के लिए सड़क पर एक बड़ा जन-आंदोलन देखने को मिला।पिछले कई दिनों से पूरे भैरवगढ़ क्षेत्र में पीने के पानी की भारी किल्लत बनी हुई थी। स्थिति तब और बदतर हो गई जब विद्युत मंडल की लापरवाही के चलते, ठीक नल सप्लाई के समय ही बिजली गुल होने लगी। दिन में कई-कई बार बिना किसी सूचना के लाइट बंद होना आम बात हो गई थी। पानी और बिजली की इस दोहरी मार से